फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tourism Corporation hotel to be built in Nadaun at a cost of Rs 25.84 crore

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में बनेगा 25.84 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन निगम का होटल

Sat, 20 May 2023 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने अपने गृह क्षेत्र नादौन के लिए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। हमीरपुर के नादौन में 25 करोड़ 84 लाख 86 हजार रुपये की लागत से पर्यटन विभाग के बनने वाले होटल की अधिसूचना जारी की है। इससे क्षेत्र में ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग समेत अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


इस अधिसूचना का स्वागत करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृज मोहन सोनी, नगर पंचायत के पार्षद शम्मी सोनी, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, कैप्टन प्रेम चंद, सुनील बिट्टू, डॉक्टर मोहन लाल, भरत भूषण, संतोष संधू, बलजीत संधू, मोती जोशी, मोंटी संधू आदि समस्त कांग्रेस संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है एवं उनका आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन के विकास को ध्यान में रखते हुए एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को ब्यास नदी के तट पर बसे इस ऐतिहासिक नादौन शहर के पर्यटन को पंख लगेंगे। नादौन शहर का जहां ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। वहीं दूसरी ओर यहां ब्यास नदी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। पहले यहां पर्यटकों के रुकने के लिए कोई ऐसा होटल नहीं था। अब इस होटल के बनने से यहां पर्यटकों को रुकने की उच्च कोटि की सुविधा मिलेगी और पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र के साथ आज पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed