फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Touni Devi's Sanchita stood first in the speech competition

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में टौणी देवी की संचिता रहीं प्रथम

Sat, 14 Sep 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य वर्मा ने पुरस्कार आवंटित कर बढ़ाया हौसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में जिलास्तरीय अंडर-14 लड़के और लड़कियों की सांस्कृतिक और एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्यातिथि पाठशाला के ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी व प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बच्चों को पुरस्कार आवंटित करके उनका हौसला बढ़ाया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिलाभर के अधिकांश स्कूलों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता, योग, जूडो, रेस्लिंग और दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण में डीएवी स्कूल टौनी देवी की संचिता चौहान ने जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया। संचिता नादौन में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधि करेंगी। इसके साथ राजकीय उच्च विद्यालय चौकी जंबाला ओवरआल विजेता रहा, जबकि हिम अकादमी विकास नगर स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ जिला के एडीपीओ करतार सिंह व स्थानीय पाठशाला के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed