{"_id":"66f7e7f296795d206107328c","slug":"touni-devi-school-becomes-champion-in-basketball-and-taekwondo-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137068-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल और ताइक्वांडो में टौणी देवी स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल और ताइक्वांडो में टौणी देवी स्कूल बना चैंपियन
विज्ञापन
तीन दिवसीय अंडर-19 लड़कों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में तीन दिवसीय अंडर-19 लड़कों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बास्केटबाल के फाइनल मैच में टौणी देवी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा ज्योति स्कूल रूढान को 81-36 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा लेकिन टौणी देवी की टीम ने मजबूत रणनीति के साथ जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टौणी देवी की टीम ने फिर साबित कर दिया कि उनके पास जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बनने की क्षमता है। ताइक्वांडो मुकाबले में भी टौणी देवी ने अपनी धाक जमाए रखी। टौणी देवी के खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड मेडल जीतकर ताइक्वांडो में अव्वल स्थान हासिल किया। योग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिम अकादमी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन, आत्म-नियंत्रण जैसे अन्य गुणों का विकास होता है। यह सभी गुण जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक होते हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी चार चांद लगा दिए। लोकनृत्य, समूह गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि सुरेश ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 11 हजार रुपये दिए। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 29 स्कूलों के 294 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।