फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Top leader's image at stake for bi-election

भोरंज उपचुनाव में दांव पर होगी दिग्गजों की साख

Fri, 13 Jan 2017 11:20 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Top leader's image at stake for bi-election
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

भले ही भोरंज विधानसभा उपचुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन भाजपा-कांग्रेस में टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की साख भी दांव पर है।

विज्ञापन


भाजपा के सामने जहां सीट बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए भाजपा के दुर्ग को भेदना आसान नहीं होगा। पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान के निधन के बाद खाली हुई भोरंज विस सीट पर भाजपा नए चेहरे पर दांव खेलेगी।
विज्ञापन


भाजपा ओर से टिकट के दावेदारों में आईडी धीमान के पुत्र डॉ. अनिल धीमान का नाम सबसे आगे है, लेकिन कई अन्य दावेदार भी टिकट के लिए दिग्गजों के आगे-पीछे चक्कर काट रहे हैं। लगातार तीन बार पंचायत चुनाव जीत चुके भोरंज से जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य एवं बगवाड़ा पंचायत प्रधान एडवोकेट संजीव कुमार भी टिकट की दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वर्तमान में पंचायतीराज महासंघ के जिला अध्यक्ष हैं। कांग्रेस में भी टिकट के तलबगारों की सूची लंबी है। एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति सेल के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार और डॉ. रमेश डोगरा के अलावा पंचायत चुनाव में जीत की हैट्रिक लगा चुकीं प्रोमिला भी मैदान में कूदने को तैयार हैं।

हमीरपुर में धूमल का रहा है दबदबा
उपचुनाव में प्रत्याशी बेशक कोई भी हो, लेकिन पिछले चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि जिले में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का इस क्षेत्र में दबदबा रहा है। जिले के 5 विस क्षेत्रों में से चार में भाजपा विधायक हैं। पूर्व मंत्री आईडी धीमान स्कूली शिक्षा से धूमल के गुरु रहे हैं। धीमान को राजनीति में लाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का गृह जिला
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की तरह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए भी भोरंज उप चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। हमीरपुर उनका गृह जिला है। ऐसे में भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस सरकार और पीसीसी अध्यक्ष दोनों की साख दांव पर लगी है। लगातार छह बार जीत दर्ज कर चुकी भाजपा इस सीट पर जीत को कायम रखना चाहेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी जिसे भी चुनाव मैदान में उतारेगा, वह सबको स्वीकार होगा। माना कि प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, डॉ. रमेश डोगरा और प्रोमिला समेत अन्य भी टिकट की दौड़ में हैं।


जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में प्रत्याशी पार्टी हाईकमान ही तय करेगी। चुनाव से पहले जिला कोर कमेटी की बैठक में भी प्रत्याशी को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed