फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Toni Devi School defeated Gauna Karor in Basketball

बास्केटबाल में टौणी देवी स्कूल ने गौना करौर को दी शिकस्त

Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Toni Devi School defeated Gauna Karor in Basketball
परोल स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यतिथि एवं खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में चल रही अंडर-19 (छात्रा) जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को खेल को खेल की भावना से खेलने और खेलों में भविष्य बनाने की प्रेरणा दी। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले की 27 निजी एवं सरकारी पाठशालाओं के 210 खिलाड़ी छात्राओं ने बास्केटबाल, हैंडबाल, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो एवं हुपक्वांडो की प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सुनील कपिल ने कहा कि जिलास्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में बास्केटबाल में टौणी देवी स्कूल ने गौना करौर को हराया। वहीं, हैंडबाल प्रतियोगिता में बरसाल ने बणी स्कूल को शिकस्त दी। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर परोल विजेता रहा। इस मौके पर राजेश धीमान, नोडल अधिकारी मनोहर लाल, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र कुमार, परोल स्कूल प्रधानाचार्य विपन माहिल, एसएमसी प्रधान सरताज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed