{"_id":"669a56789ffcbf3ccd0a55cc","slug":"tomato-reaches-rs-100-per-kg-in-rainy-season-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-131775-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात के मौसम में 100 रुपये प्रति किलो पहुंचा टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात के मौसम में 100 रुपये प्रति किलो पहुंचा टमाटर
विज्ञापन
शिमला और फ्रांसबीन बिक रही 160 रुपये किलो
हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से लोग परेशान, खाने से गायब होने लगीं सब्जियां
बारिश के चलते सब्जी मंडियों से कम सप्लाई आने के चलते दामों में हो रही बढ़ोतरी
संवाइ न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उमस भरी गर्मी में बाजार में हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। दो सप्ताह के दौरान ही बाजार में कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। सब्जियों की महंगाई ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। गरीब वर्ग के लिए हरी सब्जियां खरीदना मुश्किल हो गया है। मौसम के अनुसार मिलने वाली सब्जियां भी लोगों की पहुंच से दूर हो गई हैं। हरी सब्जियों के साथ-साथ आलू, प्याज और अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम में आ रहे बदलाव और बरसात न होने से हरी सब्जियों की मंडियों में सप्लाई कम पहुंच रही है। दुकानदारों विजय, सुरेश, लक्ष्मीकांत, रागिनी, चींटू आदि ने कहा कि सब्जी मंडी से महंगे दामों पर सब्जियां मिल रही हैं। ऐसे में सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। प्याज 30 से 50 रुपये, आलू 20 से 30 रुपये प्रति किलो, टमाटर 100 से 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। जबकि, अन्य सब्जियों में बैंगन 30 से 50 रुपये, खीरा 30 से 40 रुपये, करेला 40 से 60 रुपये, घीया 30 से 40 रुपये, भिंडी 30 से 40, शिमला मिर्च 120 से 160, फ्रांसबीन 120 से 160 , मटर 120 से 160, लौकी 30 से 60 रुपये, प्याज 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब वर्ग को राहत देनी चाहिए।