फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tolet worker positive

शौचालयों की देखरेख कर रहे परिवार की महिला पॉजिटिव आने से नादौन में हड़कंप

Fri, 07 Aug 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
tolet worker positive
नादौन सुलभ शौचालय के पास संक्रमित मरीज आने के बाद निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डा के साथ सटे सुलभ शौचालयों की देखरेख करने वाले परिवार की एक महिला के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद शहरभर में हड़कंप मच गया है। 25 वर्षीय महिला शौचालयों की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। वीरवार शाम जब उनका टेस्ट पॉजिटिव आया तो उसके बाद रात को ही उसे कोविड केयर सेंटर हमीरपुर भेज दिया गया। लेकिन, रात को अधिकांश लोगों को इस बात का पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह जैसे ही इसका पता चला तो बस अड्डे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिन लोगों ने सुबह सवेरे शौचालय का प्रयोग किया था, वे सभी दहशत में आ गए हैं। वहीं इन शौचालयों के साथ ही शहर की सबसे बड़ी सब्जी मार्केट है। इसके दुकानदार भी दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन

पता चला है कि महिला अपने देवर और 3 वर्षीय बच्चे के साथ करीब 10 माह बाद बिहार में अपने मायके से लौटी थी। उसे घर में ही संगरोध किया गया था। 4 अगस्त को उसका व उसके देवर का सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट 6 अगस्त शाम को आई है। मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है, क्योंकि एक ही कमरे में पूरा परिवार रहता है और शौचालय की देखरेख करता है। वहीं, पतन बाजार स्थित शौचालयों की देखरेख भी यही परिवार करता है। ऐसे में 26 जुलाई से लेकर शुक्रवार तक कितने ही लोगों ने शौचालयों का प्रयोग किया होगा। दूसरी ओर यह क्षेत्र सील होने के बाद बस अड्डे के पास इन एक मात्र शौचालयों के बंद हो जाने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। आगामी आदेशों तक यह क्षेत्र सील रहेगा। शौचालयों को 2 दिनों में खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed