फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Today buses will not run on many routes, leave home only when there is urgent work.

Hamirpur (Himachal) News: आज कई रूटों पर नहीं चलेंगी बसें, बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें

Wed, 11 Dec 2024 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Dec 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
Today buses will not run on many routes, leave home only when there is urgent work.
बस अड्डा परिसर हमीरपुर में बसों का इंतजार करते यात्री।संवाद
-बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए हमीरपुर जिले से जाएंगी 104 बसें
विज्ञापन

-चालीस फीसदी से अधिक रूट होंगे प्रभावित, आवागमन में हो सकती है दिक्कत
-यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूट की 12 बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल के बिलासपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते हमीरपुर डिपो के करीब 40 फीसदी से अधिक रूट प्रभावित होंगे, इसलिए बहुत जरूरी काम होने पर ही आज सफर का प्लान बनाएं।
हमीरपुर जिले में 186 लोकल रूटों पर एचआरटीसी की 145 बसें चलती हैं, जिनमें से 74 बसें बिलासपुर रैली के लिए जाएंगी। हालांकि, बुधवार को हमीरपुर डिपो से 71 बसों के साथ-साथ 12 लांग रूटों की बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाना है। एचआरटीसी हमीरपुर जिला से करीब 104 बसें बुधवार को बिलासपुर के लिए भेजी जाएंगी। इन बसों में 74 हमीरपुर डिपो से, जबकि 30 बसें अन्य डिपो से मंगवाई गई हैं। जश्न कार्यक्रम में जिला के लोगों को ले जाने के लिए एचआरटीसी की बसों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन

इन 104 बसों में हमीरपुर से दस बसें, बड़सर से नौ, नादौन से 48, सुजानपुर से 23 और भोरंज से 14 बसेंं भेजी जा रही हैं। हालांकि हमीरपुर डिपो के पास इतनी गाड़ियां नहीं थीं, इसलिए अन्य डिपो से भी बसें मंगवाकर इन्हें बिलासपुर रैली के लिए भेजा जा रहा है। पालमपुर डिपो से दस बसें सुजानपुर के लिए, नादौन के लिए देहरा डिपो से बीस बसें मंगवाई थीं, जिन्हें रैली के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी की ओर से कुछ रूटों को क्लब भी किया जा रहा है। जिन रूट पर दो या दो से अधिक बसें चलती हैं, उन पर एक बस चलाई जाएगी। हालांकि परिवहन निगम का तर्क है कि यात्रियों को बुधवार को बस सुविधा के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। एचआरटीसी की ओर से कुछ उपाय किए गए हैं। दिल्ली सहित अन्य शहरों से हमीरपुर आने वाली लंबे रूट की करीब 10 या 12 बसें स्थानीय रूटों पर चलाई जाएंगी। हालांकि लंबे रूट की बसें नियमित रूप से चलेंगी, लेकिन स्थानीय रूटों पर चलाने के लिए उन लंबे रूट की बसों की सेवाएं ली जाएंगी, जो दिन भर बस अड्डा पर खड़ी रहती हैं। यह बसें रात को लंबे रूट पर जाती हैं।



कोट

-बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए एचआरटीसी हमीरपुर डिपो से करीब 104 बसें भेजी जा रही हैं। कुछ बसें अन्य शहरों से मंगवाई गई हैं। कुछ स्थानीय रूटों को क्लब किया जा रहा है। लंबे रूट की कुछ बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा।
-राज कुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल, हमीरपुर

बस अड्डा परिसर हमीरपुर में बसों का इंतजार करते यात्री।संवाद

बस अड्डा परिसर हमीरपुर में बसों का इंतजार करते यात्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed