{"_id":"65f3079e23f1423b1d074625","slug":"to-increase-the-voting-percentage-sweep-activities-should-be-carried-out-among-the-people-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123660-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जन-जन तक पहुंचाएं स्वीप गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जन-जन तक पहुंचाएं स्वीप गतिविधियां
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने वीरवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष रूप से फोकस कर रहा है। इसलिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप से संबंधित गतिविधियां जन-जन तक पहुंचनी चाहिए।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्वीप के लिए एक-एक अधिकारी विशेष रूप से नामित किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाएं। अमरजीत सिंह ने कहा कि 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के कई युवाओं के नाम अभी भी मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं हो पाए हैं। इन युवाओं पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता है। उन्होंने उच्चतर शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो चुनाव के दौरान कम मतदान प्रतिशतता वाले 414 मतदान केंद्रों में इस बार मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने मिशन-414 आरंभ किया है। इसमें जिला हमीरपुर के भी सात मतदान केंद्र शामिल हैं। इन मतदान केंद्रों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में हिमाचल के 22 विधानसभा क्षेत्रों में 72 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इन विस क्षेत्रों 22 गोइंग टू 72 कैंपेन चलाया जाएगा। इनमें जिला हमीरपुर का भोरंज विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।