फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tipper filled with sand went out of control and overturned, traffic disrupted for one and a half hour

Hamirpur (Himachal) News: रेत से भरा टिपर अनियंत्रित होकर पलटा, डेढ घंटे यातायात बाधित

Mon, 30 Jun 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 30 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tipper filled with sand went out of control and overturned, traffic disrupted for one and a half hour
एनआईटी गेट के समीप रेत से भरा टिप्पर पलटा। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। सदर थाना के तहत एनआईटी हमीरपुर के समीप रेत से भरा टिपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। तेज रफ्तार और लापरवाही से टिपर चलाने पर गांव कोटलू के सन्नी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान करीब डेढ घंटे तक टौणी देवी-हमीरपुर मार्ग बाधित हो रहा। घटना करीब सुबह 7:45 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त टिपर को हैडरे और क्रेन की सहायता से सड़क से हटाया गया और 9:30 बजे यातायात बहाल किया गया। गनीमत यह रही कि यह हादसा व्यस्त समय में नहीं हुआ, वरना जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी। मौके पर टिपर का मालिक भी पहुंच गया। वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन







नादौन चौक में कार-स्कूटी में टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

हमीरपुर। सदर थाना के तहत नादौन चौक पर कार और स्कूटी में टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ही गाड़ियों को नुकसान हुआ। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है। संवाद




मारपीट पर मामला दर्ज

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत मारपीट पर मामला दर्ज हुआ है। मामले में गांव लोहारली के संदीप कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो लोगों ने उनसे मारपीट की है। वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed