{"_id":"684b2cb1a0b82f4272051af0","slug":"timetable-not-changed-children-reaching-school-in-scorching-heat-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-158266-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नहीं बदली समयसारिणी, प्रचंड \nगर्मी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नहीं बदली समयसारिणी, प्रचंड गर्मी के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चे
Fri, 13 Jun 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर में प्रचंड गर्मी के बीच विद्यार्थी स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूलों में छुट्टी को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से कोई भी गाइडलाइन नहीं दी गई है। ऐसे में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
वहीं, गर्मी के कारण स्कूल में प्रतिदिन बच्चे बीमार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को हो रही है। गर्मी के मौसम में बच्चों के चक्कर आना और अन्य तरह की बीमारियों की संभावना रहती है। ऐसे में गर्मी के बीच बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए परेशानी का सबस बना हुआ है। अभिवावकों में सरिता देवी, रोशन लाल, सुमन कुमारी, लता देवी, जितेश सोनी, रामलाल आदि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार गर्मियों में सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे और सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूलों की समयसारिणी करने के निर्देश दिए जाते थे, ताकि बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि, इस बार अभी तक स्कूलों को इस संबंधी कोई भी गाइडलाइन नहीं आई है, जिससे बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है।
स्कूलों में विद्यार्थी पुरानी समयसारिणी के अनुसार ही सुबह 09:00 बजे स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरानी समयसारिणी के अनुसार कक्षाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में जिलेभर में दिन के समय तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार हो रहा है। ऐसे में दोपहर के समय लू लगने का अधिक खतरा रहता है। उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक और जिला उपायुक्त से समयसारिणी में बदलाव करने की मांग की है।