{"_id":"65e5bccd48e1d3e95601090a","slug":"till-18-apply-for-short-term-free-course-in-iti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122828-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में अल्प अवधि निशुल्क कोर्स के लिए 18 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में अल्प अवधि निशुल्क कोर्स के लिए 18 तक करें आवेदन
Tue, 05 Mar 2024 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 Mar 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम आईटीआई हमीरपुर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4.0 के तहत अल्प अवधि के पांच और निशुल्क कोर्स आरंभ करने जा रहा है। इन कोर्सों के लिए 18 मार्च तक आईटीआई हमीरपुर में पंजीकरण करवाया जा सकता है।
आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि इन कोर्सों के लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के 10वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इन पांच कोर्सों में से तीन कोर्स सिलाई-कढ़ाई से संबंधित हैं, जबकि एक कोर्स इलेक्ट्रॉनिक्स (सोलर एलईडी टेक्नीशियन) और एक कोर्स आईटी-डाटा एंट्री ऑपरेटर से संबंधित है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इन कोर्सों की अवधि 300 से 450 घंटे तक की रहेगी तथा इनके लिए सीटों की संख्या भी सीमित रहेगी। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई में संपर्क किया जा सकता है।