{"_id":"61d72f90b10d4573085824b0","slug":"ticket-booking-center-opened-in-nadaun-electric-taxi-service-also-started-hamirpur-hp-news-sml395911643","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में खुला टिकट बुकिंग केंद्र, इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में खुला टिकट बुकिंग केंद्र, इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा भी शुरू
विज्ञापन
नादौन बस स्टैंड पर हिमाचल पथ परिवहन विभाग की ई-टैक्सी को हरी झंडी देकर रवाना करते एचआरटीसी के उपा?
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नादौन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की ई-वाहन स्थानीय यातायात सेवा और बुकिंग कार्यालय का शुभारंभ वीरवार को एचआरटीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने किया। ई-वाहन सेवा शुरू होने से नादौन से स्थानीय अस्पताल, अमतर, डिग्री कॉलेज नादौन, गगाल सहित अन्य स्थानों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग वाहन से लोगों को यातायात की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एचआरटीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे ई-टैक्सी को हरी झंडी देकर नादौन के बस स्टैंड से रवाना किया। इसी दौरान अग्निहोत्री ने नादौन बस अड्डे पर एचआरटीसी के बुकिंग कार्यालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी का बुकिंग कार्यालय खुलने से नादौन क्षेत्र के लोगों को पहली बार ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी। जहां पर लोग प्रदेश सहित अन्य राज्यों को जाने के लिए बस टिकट की बुकिंग करवा सकेंगे।
वहीं, सात जनवरी से निगम की वोल्वो बस सेवा शिमला से कटड़ा वाया नादौन शुरू हो जाएगी। इसके लिए बुकिंग आरंभ हो चुकी है। यह बस रात साढ़े 12 बजे नादौन से निकलेगी। इसके साथ ही मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सुबह 5 बजे नादौन से निकलेगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सुजानपुर से हरिद्वार वाया नादौन तथा नादौन से चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शीघ्र आरंभ की जाएगी। अग्निहोत्री ने बताया कि ई-टैक्सी में सात यात्री केवल दस रुपये प्रति यात्री टिकट प्राप्त करके यात्रा कर सकेंगे।
यह सेवा स्टेडियम, अस्पताल, अमतर, डिग्री कॉलेज नादौन, गगाल व अन्य नजदीकी स्थलों के लिए आरंभ की गई है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल, उपाध्यक्ष योगराज, डीडीएम विवेक लखनपाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरदयाल सिंह, महामंत्री पवन शर्मा व सुरिंद्र छिंदा, नादौन इकाई भाजपा अध्यक्ष राज कुमार सौंधी, पार्षद अर्पित सेठी, पंचायत अध्यक्ष विजय शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।