{"_id":"6699128a9c7df9ce1901dfde","slug":"three-youths-identified-in-viral-video-case-of-taking-injections-blood-samples-taken-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131724-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इंजेक्शन लेते वायरल वीडियो मामले में तीन युवकों की पहचान, रक्त के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इंजेक्शन लेते वायरल वीडियो मामले में तीन युवकों की पहचान, रक्त के सैंपल लिए
विज्ञापन
सैंपल जांच के लिए शिमला लैब भेजे, उसके बाद होगी कार्रवाई
ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर सात में बनी बावड़ी के पास बाथरूम की घटना
कुछ दिन पूर्व चार किलोमीटर दूर एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या का मामला आया था सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत इंजेक्शन से नशा लेेते युवकों के वायरल वीडियो में पुलिस ने तीन युवकों की पहचान की है। अब इन तीनों युवकों से पूछताछ जारी है। तीनों युवकों के रक्त के सैंपल जांच के लिए शिमला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि ये तीनों युवक किस नशीले पदार्थ का इंजेक्शन ले रहे थे। वहीं, पुलिस ने उस जगह की भी पहचान कर ली है। यह जगह ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर सात में बावड़ी के पास बना बाथरूम है, जहां पर यह युवक इंजेक्शन लगा रहे हैं। वहीं, इन तीनों युवकों की छानबीन की गई है। पिछले दिन एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें युवक खुद को इंजेक्शन लगा रहे थे। तीन बजे के करीब यह वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसपर छानबीन जारी कर दी। शाम तक युवकों की पहचान कर ली गई। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक ने हाथों में इंजेक्शन लिया है तथा वह दूसरे युवक को इंजेक्शन लगा रहा है। इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवक बाहर जाता है तथा एक मिनट में ही अंदर जा जाता है। हालांकि, यह इंजेक्शन नशेे का है या किसी अन्य चीज का, पुलिस छानबीन कर रही है तथा तीनों युवकों से भी पूछताछ जारी है। पांच दिन पूर्व इसी पंचायत से चार किलोमीटर दूर एक नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की हत्या का मामला भी सामने आ चुका है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है। तीनों युवकों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए शिमला लैब भेज दिए गए हैं। उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।