फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three youths arrested in Chandigarh with smack, opium and hashish

Hamirpur (Himachal) News: स्मैक, अफीम और चरस के साथ चंडीगढ़ में तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर निवासी दो युवकाें समेत तीन से चंडीगढ़ में बरामद किया नशा
विज्ञापन

युवकों से 260 ग्राम चरस, 960 ग्राम चिट्टा और 3.55 ग्राम स्मैक की गई बरामद
मुख्य सरगना आशीष जिला हमीरपुर के गांव भकरेड़ी का निवासी, पांच एनडीपीएस के मामले हैं दर्ज
बड़सर थाने में भी मामला दर्ज, पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत काट चुका है दो साल की सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला हमीरपुर के दो और एक दिल्ली निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को स्मैक, अफीम, चरस के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में पकड़ा है। जिला हमीरपुर के गांव भकरेड़ी निवासी मुख्य सरगना आशीष के विरुद्ध बड़सर, ऊना और होशियारपुर में एनडीपीएस के तहत पांच मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी आशीष पुलिस को चकमा देकर फरार था। डीसीसी (डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल) पंजाब को सूचना मिली कि एचपी नंबर की टैक्सी में सवार लोग चिट्टा की सप्लाई देने आ रहे हैं। इस पर चंडीगढ़ पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। एचपी नंबर की टैक्सी में सवार यह तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

टैक्सी सवार युवकों की पहचान चालक अजय कुमार (34) गांव हारमा तहसील बड़सर और मुख्य सरगना आशीष (36) ढाबा संचालक गांव भकरेड़ी तहसील बड़सर और अरशद (19) दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। अजय शर्मा के पास से 260 ग्राम अफीम, आशीष मनु से 9.60 ग्राम चिट्टा और अरशद के पास 3.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। डीसीसी के इंचार्ज जसमिंदर सिंह ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया। बड़सर थाने के एसएचओ प्रवीण राणा ने कहा कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत पांच मामले दर्ज हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed