फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three youths arrested for assaulting a shopkeeper

Hamirpur (Himachal) News: दुकानदार से मारपीट करने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक दुकानदार से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन प्रवासियों को हिरासत में लिया है। चार नवंबर को कुछ प्रवासी वार्ड नंबर 10 में गालियां और हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इस पर दुकानदार मिथुन गौतम निवासी वार्ड नंबर दस ने उन्हें हुड़दंग करने से रोका। ऐसे में इन प्रवासियों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की। युवक को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। ऐसे में पांच नवंबर को मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन



अब पुलिस ने इसपर कार्रवाई करते हुए तीन प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुकेश कुमार गांव गुमाणा डाक घर जोहनेवाल तहसील लुधियाना, विशाल भाटिया वार्ड नंबर 10 गांव अंबोटा डाकघर गगरेट तहसील अंब जिला ऊना और समीर खान गांव विजोपुरा डाकघर टोपरी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई को लेकर व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान अनिल सोनी समेत पूरी कार्यकारिणी और हिंदू जागरण मंच ने पुलिस से आग्रह किया था। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed