फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three women fight in jahu panchyat

जाहू पंचायत में पहली बार महिला प्रधान बनने को तीन उम्मीदवारों में टक्कर

Thu, 07 Jan 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत जाहू में पहली बार तीन महिलाएं पंचायत प्रधान के चुनाव में उतरी हैं। जाहू पंचायत में 17 जनवरी को चुनाव होंगे। प्रधान पद के लिए तीन महिलाओं ने नामांकन पत्र भरकर अपनी दावेदारी जताई है। इन तीनों में से एक को जाहू पंचायत की पहली महिला प्रधान बनने का गौरव प्राप्त होगा। पंचायत के इतिहास में पहली बार ही यहां महिला सीट आई है। प्रधान पद की उम्मीदवार मंजू शर्मा, अनुराधा शर्मा, संतोष कुमारी तीनों ही महिलाएं ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं। जाहू पंचायत में 2700 से अधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन

मंजू शर्मा इससे पहले दो बार वार्ड सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं पंचायत में दे चुकी हैं। जबकि, अनुराधा शर्मा व संतोष कुमारी पहली बार चुनाव में उतरी हैं। अनुराधा शर्मा के पति चमन लाल एक बार प्रधान व बीडीसी के पद पर कार्यरत रहे हैं। दूसरी तरफ उपप्रधान पद पर पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज किया है। उपप्रधान पद पर चमन लाल, रमेश चंद शर्मा, तिलक राज, कुलवंत सिंह व बिहारी लाल ने ताल ठोकी है। इनमें से चमन लाल, बिहारी लाल व तिलक राज उपप्रधान रह चुके हैं। दो उम्मीदवार कुलवंत सिंह व रमेश चंद शर्मा पहली बार चुनाव में उतरे हैं। प्रधान व उपप्रधान पद पर जाहू पंचायत में कांटे की टक्कर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed