{"_id":"66b76d68f7c85e384e0b36d4","slug":"three-storey-auditorium-will-be-built-in-gmc-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133304-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीन मंजिला सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीन मंजिला सभागार
Sun, 11 Aug 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शीघ्र ही एक अत्याधुनिक तीन मंजिला सभागार भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से इस भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे प्रशिक्षु डॉक्टरों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न आधिकारिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन भी हो सकेंगे।
मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित सभागार भवन की अनुमानित लागत लगभग 19.64 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण विभाग ने 19.36 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और शीघ्र ही निर्माण कार्य ठेकेदार को आवंटित किया जाएगा। विभाग विशेष रूप से कम रेट देने वाले ठेकेदार को इस परियोजना का जिम्मा सौंपेगा।
पहली मंजिल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे आगंतुकों और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के लिए वाहनों को खड़ा करने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। वहीं, दूसरी मंजिल पर आधुनिक कैफेटेरिया और गेयटी थिएटर या टाउन हॉल की तर्ज पर एक दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा। यह जगह सांस्कृतिक, सामाजिक और आधिकारिक आयोजनों के लिए आदर्श होगी।
विज्ञापन
वहीं, भवन की तीसरी मंजिल पर एक विशाल सभागार का निर्माण किया जाएगा। इसमें एक समय में एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हॉल को आधुनिक ऑडियो-वीडियो उपकरणों से लैस किया जाएगा, जिससे किसी भी आधिकारिक, सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन आसानी से किया जा सके।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने बताया कि पहले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा था। मगर अब प्रस्तावित तीन मंजिला सभागार भवन का निर्माण हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग ठेकेदार के माध्यम से करवाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और औपचारिकताएं समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।