फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three quarell case

मारपीट और गाली गलौच के तीन मामले दर्ज

Sun, 02 Aug 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन और सदर के तहत मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले दर्ज हुए हैं। थाना नादौन में सपना रानी पत्नी राजेश कुुमार गांव और डाकघर बेला तहसील नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 जुलाई को उसके चाचा ससुर विपिन कुमार ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों से गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां दीं। वहीं, रागिनी राणा पुत्री विपिन कुमार गांव और डाकघर बेला तहसील नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 जुलाई को उसके ताया के बेटे राजेश मेहरा ने उसके मकान के पास सड़क पर रास्ता रोका और गाली-गलौज की। आरोप है कि पिछले एक माह से वह उसे और उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां देता है। वहीं, थाना सदर में अजय कुमार पुत्र ओम गांव भूड़ डाकघर कुठेड़ा तहसील और जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक अगस्त को 1:30 बजे वह और उसका दोस्त रेन शेल्टर में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे तो बंटू जो अपने मामा के घर कुठेड़ा में रहता है, ने उन्हें कहा कि तुम लोग मुझे गालियां निकाल रहे हो। इन्होंने मना किया और वापस अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे तो बंटू ने रास्ता रोककर मारपीट और गाली गलौज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि सभी मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed