फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   three panchyat awarded

मनरेगा में चोड़ू, स्वच्छता में किटपल पंचायत सम्मानित

Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। निकाय चुनाव से पूर्व पंचायत समिति नादौन की इस कार्यकाल की अंतिम बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद पठानिया ने की। जबकि एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चौडू पंचायत, 14वें वित्त आयोग की राशि का बेहतर उपयोग करने वाली बूणी पंचायत तथा स्वच्छ भारत अभियान में बेहतर आई किटपल पंचायत को अग्निहोत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि गांव के विकास से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है। जिसके लिए जनप्रतिनिधियों का योगदान काफी अहम है। सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए ताकि, हर जरूरतमंद तक उनका लाभ पहुंच सके। योजनाओं के बारे में हर ग्रामीण को जागरूक करने में जनप्रतिनिधि अहम योगदान दे सकते हैं। विनोद पठानिया ने अपने क्षेत्र में लगने वाली धौलासिद्ध परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व विजय अग्निहोत्री का आभार जताया। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों का भी धन्यवाद किया। एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। गांव के विकास में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का तालमेल अति आवश्यक है ताकि, योजनाओं के लाभ से कोई वंचित न रहे। वहीं, खंड विकास अधिकारी अपराजिता चंदेल ने आए हुए अतिथियों व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विजय अग्निहोत्री सहित अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed