फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three overhead tanks will be built in Bhoranj at a cost of Rs 54 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 54 लाख रुपये से बनेंगे तीन ओवरहेड टैंक

Tue, 09 Dec 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Dec 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Three overhead tanks will be built in Bhoranj at a cost of Rs 54 lakh.
वडियाणा में बना ओवरहेड टैंक। - स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल शक्ति विभाग ने क्षेत्र में नलों में कम प्रेशर से पानी आने की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने लगभग 54 लाख रुपये की लागत से तीन नए ओवरहेड टैंकों का निर्माण करने की योजना बनाई है। इससे पानी के संग्रहण की क्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

विभाग ने तीनों टैंकों के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया है। ये टैंक अंबी, बुंगा और गरसाहड़ में बनाए जाएंगे। पपलाह पंचायत के अंबी गांव में 50 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। इस पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, बुंगा के समीप दो लाख लीटर क्षमता का एक बड़ा टैंक बनेगा। इसके निर्माण पर करीब 34 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे लगभग 3000 आबादी को पानी की स्थायी सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, गरसाहड़ में एक लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। इस टैंक के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि जल शक्ति विभाग ने उपमंडल की लगमन्वीं पंचायत के वडियाणा गांव में 9.50 लाख रुपये की लागत से 50 हजार लीटर क्षमता वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है। इस टैंक से गांव के 50 से 60 घरों को पानी की सप्लाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में पानी के संग्रहण के लिए प्राथमिकता से ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। तीन जगहों में करीब 54 लाख से ओवरहेड टैंक बनेंगे। इसके लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया है।
–आशीष देव, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed