फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three months after the rains ended, officials arrived to collect reports on the ground.

Hamirpur (Himachal) News: बरसात खत्म होने के तीन महीने बाद धरातल पर रिपोर्ट लेने पहुंचे अधिकारी

Sat, 22 Nov 2025 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर )। पंचायत व प्रशासन के बीच संवाद की कमी का खमियाजा ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव खिलां के लोग भुगत रहे हैं। समन्वय की कमी के कारण अधिकारी बरसात के तीन माह बाद खिलां गांव में हुए नुकसान की रिपोर्ट लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो खिलां में करीब 300 कनाल भूमि भूस्खलन की जद में आई है और अभी भी यहां पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उपमंडल नादौन की अंतिम ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव खिलां नजदीक जसकोट में बरसात के दौरान अगस्त में भारी भूस्खलन हुआ था। इसे पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता कहें या फिर जानकारी का अभाव कि भूस्खलन की सूचना प्रशासन तक पहुंची ही नहीं, जबकि पीड़ित परिवारों ने पंचायत के प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी थी। इसके चलते इन परिवारों को अभी तक सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक या अन्य प्रकार की कोई भी मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

गांववासी बेली राम, अशोक कुमार, ललित, विकास व रमेश चंद आदि ने कहा कि सूचना के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी न मौके पर नहीं आया। भूस्खलन से करीब 300 कनाल निजी भूमि क्षतिग्रस्त हुई है। इस मौके पर कानूनगो सनम धीमान, सुरेश, पटवारी सुशील व कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स :
शुक्रवार सुबह मौके का निरीक्षण राजस्व विभाग द्वारा कर लिया गया है। संबंधित पटवारी और कानूनगो को क्रमवार मालिक/कब्जाधारी का नाम व किस्मवार कुल रकबा की स्टेटस रिपोर्ट बनाकर कार्यालय को भेजने के आदेश दिए हैं। -बलवंत राणा, नायब तहसीलदार कांगू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article