{"_id":"66e6ce2c6f1cbd7fbf05389b","slug":"three-members-expelled-from-sujanpur-bjp-on-anti-party-activities-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135962-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सुजानपुर भाजपा से तीन सदस्य निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सुजानपुर भाजपा से तीन सदस्य निष्कासित
विज्ञापन
दो साल के लिए प्राथमिक सदस्यता को किया गया रद्द, बाहर का रास्ता दिखाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर ने भारतीय जनता पार्टी के साथ पार्टी विरोधी कार्य करने पर मंडल कार्यकारिणी के तीन सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों सदस्यों नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अमरदीप राणा और सुरजीत कुमार का पार्टी से निष्कासित किया गया है।
सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि मंडल के इन सदस्यों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लिया, जिसके चलते उन पर अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर से जारी लिखित आदेशों पर यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सुजानपुर नगर परिषद और सुजानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष पदों के चुनाव में कुछ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की ओर से पार्टी विरोधी कार्य करने की शिकायत की गई थी। इस पर मंडल अध्यक्ष सुजानपुर की संस्तुति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से 2 वर्ष के लिए निलंबित कर दी गई है। विक्रम राणा ने कहा कि पार्टी के साथ अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। भविष्य में भी अगर पार्टी विरोधी कोई भी सदस्य पदाधिकारी कार्यकर्ता गलत कार्य करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।