{"_id":"67de979e1e8fd0f831067a2e","slug":"three-grams-of-chitta-seized-from-a-youth-in-hrtc-bus-coming-from-hoshiarpur-to-hamirpur-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: होशियारपुर से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी बस में युवक से पकड़ा तीन ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: होशियारपुर से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी बस में युवक से पकड़ा तीन ग्राम चिट्टा
Sat, 22 Mar 2025 04:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर )
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर )
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Mar 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
पुलिस थाना नादौन की टीम ने होशियारपुर से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस में युवक से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान अमन कुमार निवासी नादौन में रूप में हुई है। आरोपी युवक शुक्रवार शाम को 7:30 के करीब होशियारपुर पंजाब से हमीरपुर आ रही परिवहन निगम की बस में सवार था।
विज्ञापन
मसेह खड्ड के पास पुलिस ने बस का निरीक्षण किया। युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ाया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले को पुष्टि एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने की है।
विज्ञापन