फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three girl students including class 10 topper Riddhima were awarded silver medals.

Hamirpur (Himachal) News: दसवीं की टॉपर रिद्धिमा समेत तीन छात्राओं को चांदी के मेडल से नवाजा

Wed, 08 May 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
नौवां और दसवां स्थान प्राप्त करने वाली अनन्या व मन्नत को भी सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट कन्या विद्यालय नादौन की प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में जगह बनाने वाली तीन छात्राओं को बुधवार को स्कूल में प्रात:कालीन सभा से पहले सम्मानित किया गया। रिद्धिमा शर्मा ने दसवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में प्रथम स्थान, अनन्या ने नौवां तथा मन्नत ने दसवां स्थान हासिल किया है। इन तीनों की इस उपलब्धि के बाद बुधवार को सुबह की सभा से पहले प्रधानाचार्य मंजू रानी सहित समस्त स्टाफ सदस्यों, छात्राओं तथा विद्यालय के अन्य सभी कर्मचारियों ने तीनों ही छात्राओं का भव्य स्वागत किया।


रिद्धिमा शर्मा को प्रधानाचार्य मंजू रानी ने चांदी का मेडल भेंट किया और नौवां और दसवां स्थान प्राप्त करने वाली अनन्या व मन्नत को भी चांदी के मेडल से नवाजा गया। अध्यापक नरेश मलोटिया ने कहा कि इन तीनों ही छात्राओं ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। तीनों ही छात्राओं ने विद्यालय पहुंचकर माता सरस्वती को प्रणाम करके लड्डुओं का भोग लगाया। इस दौरान हिमाचल की टॉपर रिद्धिमा शर्मा के पिता अश्वनी कुमार भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यालय की सभी छात्राओं के लिए लड्डू आवंटित किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कठोर मेहनत करवाने वाले अध्यापकों नरेश मलोटिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अनुवाला, शिवानी शर्मा, अनीता रानी, नीना धीमान, रजनी वाला, वनिता, सुषमा, वंदना ठाकुर, रमन कुमार, अजय कुमार नंदा, सीमा रानी सहित समस्त अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed