फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three dinghies and 450 metres of paver blocks will cost Rs 40 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: तीन डंगों और 450 मीटर पेबर ब्लॉक पर खर्च होंगे 40 लाख रुपये

Fri, 17 Oct 2025 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

सुलगवान से भरेड़ी वाया बडैहर-मैरा सड़क पर होगा निर्माण कार्य
कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही बंद, आवाजाही में नहीं रहेगी दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधीन सुलगवान से भरेड़ी वाया बडैहर-मैरा सड़क पर तीन जगहों में डंगों का निर्माण और एक जगह पेबर ब्लॉक लगाया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे।
इससे यहां पर वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस कार्य को करने की मांग की जा रही थी। योजना के सिरे चढ़ने से लोगों को लाभ मिलेगा। बरसात के मौसम में मैरा व भौंर गांव के पास भूस्खलन होने के कारण सड़क का हिस्सा टूट गया था। इससे वाहनों की आवाजाही के लिए दिक्क्त हो गई थी।
विज्ञापन

इस समस्या के स्थाई हल के लिए लोक निर्माण विभाग तीन डंगों का निर्माण करेगा। इनमें मैरा गांव के पास सड़क के किनारे दो डंगों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। भौर में भी डंगा लगाया जा रहा है। बडैहर में करीब 450 मीटर स्थान पर सीमेंट के पेबर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इससे सड़क के उखड़ने की समस्या का स्थाई हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अनुभाग उपमंडल भोरंज के अनुभाग कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि डंगों और पेबर ब्लॉक लगाने के कार्य को देखते हुए सड़क पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दी है। अब वाहन सुलगवान से वाया धमरोल होकर ही जाएंगे।

स्थानीय लोगों में कश्मीर सिंह, वतन सिंह डोगरा, जोगिंद्र सिंह, पंकज ठाकुर आदि ने बताया कि सड़क के किनारे डंगों के निर्माण से वाहन चालकों के लिए वाहन चलाने की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed