{"_id":"6164820c8ebc3e05cd4e84d3","slug":"thousands-of-ornaments-were-blown-from-the-house-of-the-couple-who-went-to-the-wedding-ceremony-hamirpur-hp-news-sml3868960100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गए दंपती के घर से हजारों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में गए दंपती के घर से हजारों के गहने उड़ाए
विज्ञापन
Thousands of ornaments were blown from the house of the couple who went to the wedding ceremony
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड दस में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर हजारों के गहनों पर हाथ साफ कर लिए हैं। चोरी का पता चलते ही पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाना सदर में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किरायेदारों और आसपास के लोगों के बयान दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वार्ड दस हमीरपुर के आरसी शर्मा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सोमवार को एक शादी समारोह में शिरकत करने पक्का भरो गए हुए थे। इस दौरान शातिरों ने उनके मकान में घुसकर कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर रखे सोने के झुमके और चांदी की पायल पर हाथ साफ कर लिया। शादी में गई उनकी पत्नी शेष आभूषण पहनकर गई थी, अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था।
उन्होंने बताया कि ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार के बच्चे ने एक महिला को घर में आते हुए देखा था। उस महिला ने किरायेदारों से पूछा था कि क्या यहां पर कोई कमरा किराये पर मिल सकता है या नहीं। यह महिला प्रवासी लग रही थी। आरसी शर्मा ने बताया कि चोर कमरे का ताला नहीं तोड़ पाए तो उन्होंने पूरी कुंडी को ही उखाड़ दिया। उधर, थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर गई है। सभी के बयान दर्जकर छानबीन की जा रही है।