Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Those who sell jalebi-samosas in the open are not well

खुले में जलेबी-समोसा बेचने वालों की खैर नहीं

Fri, 26 Aug 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Those who sell jalebi-samosas in the open are not well
हमीरपुर शहर में मिठाई की दुकान से सैंपल एकत्रित करते जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिला भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की टीम ने हमीरपुर शहर में मिठाई की दुकानों में समोसे और बिस्कुल के सैंपल भरे। प्राधिकरण ने यह सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। इसके साथ ही एक दुकान का चालान भी किया।
विज्ञापन

अगर लैब में यह सैंपल फेल होते हैं तो संबंधित दुकानदार को सजा और जुर्माना दोनों का सामना करना पड़ेगा। विभाग की इस कार्रवाई से शहर में खाद्य वस्तुएं बेचने वाले अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप है। मानसून सीजन में पनपने वाली बीमारियों से बचने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी विभागों को सख्त निर्देश भी जारी हुए थे। दरअसल हमीरपुर शहर में अधिकांश मिठाई विक्रेता और ढाबा संचालक स्वच्छता नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। शहर में अधिकतर दुकानदारों ने खाद्य सामग्री को बिना ढके सड़क के किनारे निकासी नालियों के ऊपर रखा होता है। बरसात के मौसम में निकासी नालियों में गंदगी अकसर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

गंदगी में पनपने वाले मक्खी-मच्छर उड़कर निकासी नालियों पर रखी खाद्य वस्तुओं पर बैठ रहे हैं और दुकानदार इन खाद्य वस्तुओं को ग्राहकों को बेच रहे हैं। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस बारे में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायतें मिली थीं। शुक्रवार को विभागीय टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला की अगुवाई में शहर की दुकानों में दबिश देकर समोसे, बिस्कुट और अन्य खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे। उधर, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने शहर में खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे हैं। एक दुकानदार का दुकान में सफाई न रखने पर चालान भी किया गया है। विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed