फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Those who drink openly and create violence are no longer well

खुले में शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं

Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत मन्वीं के अंतर्गत खुले में शराब पीने वालों की अब खैर नहीं। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत चाय और मिठाई की दुकानों व ढाबों पर शराब पीने की अनुमति देने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। ग्राम पंचायत ने इस बारे में बैठक में प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों की टीम का भी गठन किया गया है, जो शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज की मन्वीं पंचायत के गांव घुमारवीं में शराब का ठेका है। ठेके के पास कोई भी मंजूरशुदा अहाता नहीं है। यहां लोग अकसर खुले में शराब पीते हैं और फिर हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों सहित महिलाओं और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या से निपटने के लिए मन्वीं पंचायत के प्रतिनिधियों ने कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पंचायत के पदाधिकारी स्वयं औचक निरीक्षण कर ठेके के पास खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पंचायत ने ठेके के पास के दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि अगर किसी दुकान में कोई शराब पीता हुआ पाया गया तो दुकानदार के खिलाफ भी पुलिस में केस दर्ज करवाया जाएगा। पंचायत के लोगों अशोक कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार, पुरुषोत्तम लाल, अमृत लाल, बृजलाल, किशोर कुमार, संजय कुमार ने पंचायत के इस निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान शशि कुमार ने बताया कि घुमारवीं में ठेके के पास पिछले कई वर्षों से शराब पीकर लोग गाली गलौज और हुड़दंग मचाते हैं। जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पंचायत ने प्रस्ताव डालकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है। क्षेत्र में निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed