फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   This is the call of the people, vote 100% this time.

Hamirpur (Himachal) News: जन-जन की हो यही पुकार, सौ प्रतिशत मतदान करो इस बार

Thu, 07 Mar 2024 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप यानी व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत वीरवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बमसन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व नारा दिया है। इसके अलावा जन-जन की हो यही पुकार, सौ प्रतिशत मतदान करो इस बार का नारा दिया है।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों को चुनावी प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बमसन हरि दास अत्री, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं बधाणी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, राजकीय महाविद्यालय भोरंज की प्राचार्य आशा देवी, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed