फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Third arrest in 317 gram cannabis case

Hamirpur (Himachal) News: 317 ग्राम भांग मामले में तीसरी गिरफ्तारी

Thu, 20 Mar 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 20 Mar 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस थाना गलोड़ के तहत 317 ग्राम भांग पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान पवन पटियाल निवासी गांव साई, डाकघर बटरान, तहसील नादौन के रूप में हुई है। आरोपी को बड़सर अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को 22 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। गलोड़ पुलिस ने छह फरवरी को विक्रम सिंह को 317 ग्राम भांग के साथ दबोचा था। उसके उपरांत निशांत शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया था। अब पवन पटियाल के लिंक भी उसी केस से जुड़े हुए हैं। पुलिस धीरे-धीरे नशे का व्यापार करने वाले नशेड़ियों तक पहुंच रही है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि भांग पकड़े जाने के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी पवन को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed