{"_id":"65f2e7b91edac174a90904ef","slug":"thieves-stole-cash-from-kalanjhadi-mata-temple-incident-captured-in-cctv-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123596-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने उड़ाई नकदी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने उड़ाई नकदी, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने मंदिर के गल्ले तोड़ नकदी उड़ा ली है। चोरी की इस घटना में 15 से 20 हजार की नकदी चुराई गई है। चोरी बुधवार रात को करीब 12:39 बजे पर हुई। सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हो गई है। चोर जूतों समेत मंदिर की मूर्तियों पर चढ़ते हुए नजर आए।
मंदिर के पुजारी अजय रांगड़ा ने चोरी की घटना की रिपोर्ट ऑनलाइन पुलिस में दर्ज करवा दी है। चोरी भैरों मंदिर और हनुमान मंदिर के सामने के गल्ले तोड़ कर की गई है। शिवरात्रि के बाद मंदिर में गल्ले खोले नहीं गए थे। इन पर चोरों की नजर थी। इस बारे में पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।