फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thieves broke piggy bank from police employee's house and took away cash

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस कर्मचारी के घर से गुल्लक तोड़ नकदी ले उड़े चोर

Thu, 10 Oct 2024 02:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke piggy bank from police employee's house and took away cash
ग्यारह ग्रां पंचायत में चोरी के दौरान बिखरा सामान। संवाद
चंबेह गांव में घटना के दौरान मक्की काटने गए थे परिवार सदस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की गैराग्रां पंचायत के चंबेह गांव में पंजाब पुलिस में तैनात बांकू राम के घर में चोरी का मामला सामने आया है। शातिकों ने गुल्लक तोड़ कर 12 हजार के करीब नकदी पर हाथ साफ किए हैं। शिकायतकर्ता संतोष कुमारी ने कहा कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार शाम को वह अपनी बहू के साथ मक्की की फसल काटने के लिए खेतों में गए हुए थे। इस दौरान घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था और उन्होंने घर में केवल दो ही कमरों पर ताला लगाया हुआ था। शाम साढ़े सात बजे के करीब जब वह घर पहुंची तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था और कमरे में रखी गुल्लक से 10 से 12 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में उन्होंने पंचायत प्रधान और पुलिस को अवगत करवाया। मौके पर पुलिस ने छानबीन की। उन्होंने कहा कि उनके पति बांकू राम पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं और नौकरी के चलते वह पंजाब में ही रहते हैं। जबकि, उनका बेटा भी नौकरी करता है। इससे पूर्व क्षेत्र में इस प्रकार की घटना नहीं हुई है। क्षेत्र में ऐसी घटना होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि घटना स्थल पर जाकर मौका देखा गया है। मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed