फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be underground drains outside Hamirpur Medical College, patients will get relief

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर भूमिगत होंगी नालियां, मरीजों को मिलेगी राहत

Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be underground drains outside Hamirpur Medical College, patients will get relief
मेडिकल कालेज हमीरपुर के मुख्य गेट के बाहर नालियों को अंडर ग्राउंड करते हुए लोनिवि के ठेेकेदारों
हमीरपुर। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के साथ लगती सड़क की नालियों को भूमिगत करने का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। पाइपों को हथली खड्ड तक डाला जाएगा। इस पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सीमेंट के पाइप डालने का कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल की सड़क जहां चौड़ी होगी वहीं गंभीर मरीजों को निचले वाली मंजिल में सीधे मेडिकल कॉलेज के गेट तक गाड़ी में आसानी से ले जाया जा सकेगा।कई बार नालियां खुली होने के चलते गंदे पानी की बदबू राहगीरों को भी परेशान करती थी।
विज्ञापन


अब इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के साथ गाड़ियां खड़ी करने वाले टैक्सी चालकों को भी नालियों के भूमिगत होने से अधिक जगह मिल जाएगी। मेडिकल कॉलेज की सड़क पर जाम लगने की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग इन नालियों को भूमिगत करने के लिए बड़े-बड़े सीमेंट के पाइप इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग डिवीजन हमीरपुर के एक्सईएन दीपक कपिल ने बताया कि सड़क के किनारों पर नालियों को भूमिगत करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य मेडिकल कॉलेज से लेेकर हथली खड्ड तक किया जाएगा। इस पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed