फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be no shortage of drinking water in Khairi, Rangas Bazaar and schools.

Hamirpur (Himachal) News: खैरी, रंगस बाजार और स्कूलों में नहीं होगी पेयजल किल्लत

Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
12 लाख से बने पेयजल टैंक की विभाग ने की टेस्टिंग
विज्ञापन

शीघ्र टैंक से आसपास के क्षेत्रों में सुचारु होगी पेयजल आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत खैरी, रंगस बाजार और स्कूलों में अब गर्मियों के मौसम में पेयजल किल्लत नहीं होगी। जलशक्ति विभाग ने पटवार खाना रंगस सर्किल के पास बनाए गए जल भंडारण टैंक की टेस्टिंग भी कर ली है। टेस्टिंग में सही पाए जाने के उपरांत शीघ्र 40 हजार लीटर की क्षमता वाले इस टैंक से आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों राकेश, सुरेश, विनय, निक्कू, रामदेई आदि ने कहा कि पूर्व में पेयजल टैंक का निर्माण न होने से उन्हें गर्मियों के मौसम में पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता था लेकिन अब शीघ्र 12 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए पेयजल टैंक से उन्हें नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके बारे में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कपिल ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को लेकर विभाग ने नए पेयजल टैंक का निर्माण करवा दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी नए वाटर टैंकों का निर्माण किया गया है और अन्य कई जगह अभी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed