{"_id":"659d9d175e41a695e30b4df8","slug":"there-will-be-channelization-of-drain-in-ward-7-of-municipal-council-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-18434-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड सात में नाले का होगा चैनलाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड सात में नाले का होगा चैनलाइजेशन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर सात में एनआईटी कॉलोनी के पास स्थित नाले का चैनलाइजेशन होगा। बरसात के समय लोगों को वार्ड में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व में नाले के कारण लोगों के घरों में पानी घुस जाता था। अब लोगों की समस्या का स्थायी समाधान होगा। चैनलाइजेशन के लिए नगर परिषद की ओर से नाले के दोनों ओर डंगे, चैंबर बनाए जाएंगे। इसके बाद लेंटर डालकर पार्क का निर्माण करवाया जाएगा।
नाले के ऊपर पार्क में मंदिर निर्माण और सामुदायिक हॉल बनाया जाएगा ताकि लोगों को सामाजिक समारोहों का आयोजन करने में सुविधा मिल सके। नगर परिषद हमीरपुर ने निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रपोजल तैयार होते ही मुख्यमंत्री से निर्माण कार्य के लिए बजट की स्वीकृति करने की मांग की जाएगी। बजट जारी होने के बाद इसी वर्ष बरसात से पूर्व निर्माण कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि वार्ड नंबर सात में नाले के चैनलाइजेशन और निर्माण कार्य को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके।