फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There was darkness for 12 hours in a dozen panchayats due to fault in 33 KB sub station Jahu.

Hamirpur (Himachal) News: 33 केबी सब स्टेशटन जाहू में खराबी से एक दर्जन पंचायतों में 12 घंटे रहा अंधेरा

Sat, 14 Sep 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
समस्या का स्थायी हल न करने पर उपभोक्ताओं में विद्युत बोर्ड के प्रति गुस्सा
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बिजली की समस्या के हल के लिए विधायक सुरेश कुमार से की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। 43 करोड़ खर्च कर बनाया गया 33 केबी सब स्टेशन जाहू उपभोक्ताओं को बिजली की सुविधा सुचारु रूप से देने में नाकाम साबित हो रहा है। आए दिन तकनीकी खराबी और लाइनों पर बांस के पेड़ गिरने पर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं में विद्युत उपमंडल भरेड़ी के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। विद्युत उपमंडल भरेड़ी के उपभोक्तओं को दो 33 केबी सब स्टेशनों जाहू व नाल्टू से जाहू, मुंडखर, बडैहर, भलवानी, पलपल, लुद्दर महादेव, बाहन्वीं, धमरोल, गरसाहड, पपलाह, धिरड, हनोह, कक्कड, भुक्कड व अमरोह से बिजली की सप्लाई दी जा रही है लेकिन कभी सब स्टेशनों तो कभी लाइनों में समस्याओं की वजह से लोगों को अंधरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिन के समय भी चार से पांच बार बिजली जाने का क्रम कई दिनों से जारी है। शुक्रवार रात्रि 10 बजे अचानक बिजली जाने से लोगों को सुबह दस बजे तक अंधेरे में रहना पड़ा है। बिजली की समस्या से तंग आकर उपभोक्ताओं ने भोरंज विधायक सुरेश कुमार से भी विभाग के कर्मचारियों की शिकायत की।
जाहू 33 केबी सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के बाद उपभोक्ताओं को 33 केबी सब स्टेशन लदरौर से बिजली देने की कोशिश की गई, लेकिन वहां पर लाइन में खराबी आने की बजह से समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उपभोक्ताओं का कहना है कि हल्की सी बारिश व हवा चलने पर भी बिजली नहीं रहती। भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप, धमरोल उप प्रधान विजय कुमार, लझयाणी सुरेंद्र शर्मा, पपलाह अंकुश सैनी, कक्कड़ विनोद कुमार, हनोह बोहरा राम, उप प्रधान सुदेश कुमार, गरसाहड़ उप प्रधान विकास शर्मा, बडैहर विरेंद्र कुमार व जाहू वार्ड जिला परिषद सदस्य राज कुमारी ने कहा कि बिजली की समस्या से उपभोक्ताओं को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधियों ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार से मांग की है कि बिजली की समस्या से स्थायी हल के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश दें।
विज्ञापन




अचानक खराबी आने से बिजली बंद : संजय
विद्युत उपमंडल भरेड़ी के सहायक अभियंता संजय कुमार का कहना है कि 33 केबी जाहू सब स्टेशन में समस्या आने से दिक्कत हुई है। इसके बाद लदरौर सब स्टेशन से भरेड़ी क्षेत्र को जोड़ा गया था लेकिन लाइन में अचानक खराबी आने से बिजली बंद हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विभाग लाइनों पर बांस की टहनियां अचानक गिरने से दिक्कत आ रही है। सबसे अधिक नाल्टू सब स्टेशन के पास हो रही है। सुबह दस बजे से पहले बिजली को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed