फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is less space in HRTC workshop, buses are standing on the roadside, causing traffic jam

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी वर्कशॉप में जगह कम, सड़क किनार खड़ी हो रही बसें, लग रहा जाम

Sat, 14 Jun 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is less space in HRTC workshop, buses are standing on the roadside, causing traffic jam
एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ सड़क किनारे खड़ी सरकारी बसें। संवाद
हमीरपुर। एचआरटीसी वर्कशॉप में जगह कम होने के कारण कुछ बसों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है, जिस कारण जाम की समस्या बन जाती है। वहीं, जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गौर हो कि एचआरटीसी वर्कशॉप हमीरपुर में 25 बसों की खड़ी करने की क्षमता है, लेकिन एचआरटीसी की बसें काफी संख्या में खराब होती हैं। जब इनकी मरम्मत करने के लिए इन्हें वर्कशॉप में लाया जाता है तो यहां पर इनको पार्क करने के लिए जगह कम पड़ जाती है। कई बसों को सड़क किनारे ही खड़ा करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, कई बसों में इतनी ज्यादा खराबी होती है कि वह काफी समय तक वर्कशॉप में पड़ी रहती हैं। इसके अलावा जिन बसों को रूट पर जाने के लिए समय होता है, वह बसें भी यहां खड़ी कर दी जाती हैं, जिस कारण समस्या और बढ़ जाती है। वहीं, दूसरी ओर लगातार हो रही खराब बसों के कारण यात्री भी खासा परेशान होते हैं। आए दिन इस तरह की समस्या होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राज कुमार पाठक ने बताया कि जब भी बसें खराब होती हैं, तो उन्हें ठीक कर दिया जाता है। वर्कशॉप में 25 के करीब बसें पार्क होने की क्षमता है। नए बस अड्डा का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था रहेगी।

एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ सड़क किनारे खड़ी सरकारी बसें। संवाद

एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ सड़क किनारे खड़ी सरकारी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed