फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is a jam due to the construction work of NH-03 in Tauni Devi, people are troubled

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में एनएच-03 निर्माण कार्य के चलते लग रहा जाम, जनता परेशान

Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
There is a jam due to the construction work of NH-03 in Tauni Devi, people are troubled
टौणी देवी में एनएच 03 निर्माण कार्य के चलते लग रहा जाम। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी में एनएच 03 का निर्माण कार्य जारी है। हालांकि, निर्माण कार्य की धीमी गति और जगह-जगह लगे मिट्टी के ढेर के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

जाम के चलते वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्री भी परेशान हो रहे हैं। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से कुछ कर्मियों की ड्युटी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगाई गई है, लेकिन बावजूद इसके जाम से दिक्कतें पेश आ रही हैं। गौर हो कि एनएच 03 का निर्माण कार्य तीन सालों से जारी है।
विज्ञापन

अब सड़क को पक्का करने के लिए मिट्टी बिछाई जा रही है, जिसके लिए जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगाए गए हैं, जिस कारण रोजाना जाम लग रहा है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हो रही है। वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन और एनएच कंपनी से समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं, वाहन चालकों में रमन, विशाल, कपिल आदि ने कहा कि सुनियोजित तरीके से कंपनी को कार्य करना चाहिए, जिसके चलते यात्री भी परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

एनएच 03 का निर्माण कार्य जारी है। अभी सड़क को समतल किया जा रहा है। जाम लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। काम कर रहे लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को परेशानी न हो।

-सुशील, साइट इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी
टौणी देवी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जाम संबंधी सूचना मिली थी। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे सुचारू यातायात बना रहे।
-राजेश कटोच, एसआई, पुलिस चौकी, टौणी देवी


कैप्शन


टौणी देवी में एनएच 03 निर्माण कार्य के चलते लग रहा जाम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed