{"_id":"1a702263b8786763c419c1af4fffbc4e","slug":"theft-at-bhota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंदड़ में लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंदड़ में लाखों के आभूषण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत पुंदड़ में चोरों ने शनिवार रात को एक मकान में
विज्ञापन
चोरी कर ली। चोर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण ले उड़े हैं।
चोरी के वक्त घर में कोई भी नहीं था। पुलिस ने चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शक्ति चंद निवासी पुंदड़ परिवार सहित दिल्ली में रहता है।
शक्ति चंद के घर के साथ उसके भाई प्रीतम चंद का घर है। प्रीतम चंद रविवार सुबह उठा तो शक्ति चंद के मकान का गेट खुला देखा। उसने सोचा कि उसका भाई दिल्ली से आया होगा।
काफी देर तक शक्ति चंद के मकान से कोई बाहर नहीं निकला तो उसने मकान के अंदर जाकर देखा। मकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी खुला पड़ा था।
इसकी सूचना उसने पुलिस चौकी भोटा में दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना प्रीतम चंद ने दूरभाष के माध्यम से अपने भाई शक्ति चंद को दे दी है।
प्रारंभिक छानबीन में घर से करीब पांच लाख रुपये की ज्वेलरी गायब बताई जा रही है। ज्वेलरी में पांच सोने की अंगुठियां, एक हार सेट, एक चेन और अन्य ज्वेलरी बताई जा रही है। पुलिस ने प्रीतम की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
...
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-अजय बौद्ध, एसपी हमीरपुर