फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The youth showed enthusiasm for voting for the first time.

Hamirpur (Himachal) News: पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

Wed, 27 May 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The youth showed enthusiasm for voting for the first time.
-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी। - फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)
हमीरपुर। पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में सोमवार को मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष जोश नजर आया।
विज्ञापन

युवा मतदाता अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। जिले की 83 पंचायतों के 482 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं के चेहरों पर खास उत्साह दिखाई दिया। मतदान के बाद कई युवाओं ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर साझा भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
पहली बार मतदान करने पहुंचे हैं और उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। युवा वर्ग को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि देश और समाज की दिशा तय करने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। -कनिष्का चौहान, निवासी जियाना


पहली बार अपने माता-पिता के साथ मतदान किया है। परिवार में हमेशा मतदान को लेकर जागरूकता रही है और इसी कारण वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं हैं। -अंशिका कुमारी, निवासी नारा


लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए। पंचायत स्तर पर अच्छे प्रतिनिधियों का चयन गांव के विकास के लिए जरूरी है। -सारवी, निवासी देई का नौण



पंचायत चुनाव गांव के विकास से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए, ताकि गांव के विकास में सहयोग किया जा सके। -नासिका, निवासी रैल



विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है। जन प्रतिनिधियों को गांवों में खेल सुविधाएं, रोजगार, सड़कें और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों पर अधिक काम करना चाहिए। -वंशिका, सुंगरवाड़ निवासी


युवा अब केवल वादों पर भरोसा नहीं करते, बल्कि काम देखकर मतदान करते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को युवाओं के लिए रोजगार और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। -हर्ष ठाकुर, निवासी ऊखली




पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम होना चाहिए। मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। -पल्लवी राणा, बिझड़ी निवासी

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।

-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article