फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The work of laying the power line in the medical college started

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू

Thu, 21 Jul 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The work of laying the power line in the medical college started
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए एचटी लाईन बिछाने के लिए लगाए खंभे। - फोटो : Hamirpur-HP
पकंज राणा
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नए भवन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पूर्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निर्माण कार्य का जायजा लिया था। इस दौरान केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को इसी साल सितंबर माह से पूर्व जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, ताकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले इस नए भवन का लोकार्पण किया जा सके।
अब निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज परिसर में बिजली बोर्ड की ओर से बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज में बिजली सब स्टेशन स्थापित हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शुरू होने पर अपने ही विद्युत सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति बहाल होगी। बिजली बोर्ड की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार के माध्यम से शुरू करवा दिया गया है। पूरे मेडिकल कालेज में 50 लाख रुपये की लागत से बिजली लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत लाइन लगभग एक किलोमीटर की दूरी से आएगी, जिसके लिए बाकायदा 25 से 30 के करीब बिजली के खंभे स्थापित करके 33 केवी एचटी लाइन बिछाकर मेडिकल कॉलेज के लिए बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। बिजली बोर्ड केवल वर्तमान में निर्माण स्थल तक बिजली लाइन स्थापित करेगा। उसके बाद कॉलेज प्रशासन स्वयं ही कॉलेज परिसर में अपना बिजली सब स्टेशन बनाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने काफी समय पहले बिजली बोर्ड की ओर से एस्टीमेट मिलते ही 50 लाख रुपये की धनराशि बिजली बोर्ड के पास जमा कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत बिजली बोर्ड की ओर से लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। वहीं, प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग को मेडिकल कॉलेज के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं। ब्यास नदी से मेडिकल कॉलेज के लिए नई लाईन बिछाई जाएगी। इसके लिए करीब दस करोड़ का आकलन तैयार किया गया है। बिजली उपमंडल रंगस के कार्यकारी सहायक अभियंता उमेश कुमार शर्मा ने कहा बिजली लाईन बिछाने का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed