फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The weight of the sweets was found to be 35 grams less, the department issued a challan.

Hamirpur (Himachal) News: मिठाई का 35 ग्राम वजन निकला कम, विभाग ने काटा चालान

Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को डिब्बे के साथ मिठाई तोलना भारी पड़ गया। जांच में मिठाई करीब 35 ग्राम कम निकली। विधिक माप विज्ञान विभाग के निरीक्षण के दौरान दुकानदार की कोताही सामने आ गई, जिस पर विभाग ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान एक अन्य दुकानदार द्वारा तराजू का सत्यापन न करवाने पर उसका चालान काटा है। विधिक माप विज्ञान के नियमों के अनुसार कोई भी दुकान डिब्बे के साथ मिठाई नहीं तोल सकता है, लेकिन हमीरपुर बाजार में इन नियमों की अनदेखी की जा रही है। विभाग की टीम ने नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बाजार का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने करीब 20 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम बस अड्डा के नजदीक स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ग्राहक को डिब्बे के साथ मिठाई तोलकर दे रहा था। टीम के अधिकारियों ने जब उस डिब्बे को दोबारा से तराजू पर रखा तो उसमें 35 ग्राम मिठाई का वजन कम निकला। इस पर विभाग ने उसका चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से मिठाई की दुकानों में दुकानदार को मिठाई देते समय डिब्बे का वजन कम करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, लेकिन दुकानदार इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।



कोट :

हमीरपुर मुख्य बाजार में विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें एक दुकानदार ने डिब्बे के साथ मिठाई बेची थी। इसमें जांच के दौरान वजन कम पाया गया है। इस पर विभाग ने उसका चालान काटा है। इसके अलावा एक अन्य दुकानदार का तराजू का सत्यापन न करवाने पर चालान काटा है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। -प्रवीण सिउटा, सह आयुक्त, विधिक माप विज्ञान विभाग,
बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article