फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The way is clear for building a model career center in Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में मॉडल कॅरिअर सेंटर बनाने का रास्ता साफ

Sun, 19 Nov 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के नादौन में अब जल्द ही मॉडल कॅरिअर कम स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण जल्द होगा। करीब एक माह के भीतर भवनों का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। युवाओं को अब सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार तलाशने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। रोजगार से संबंधित ट्रेनिंग अब युवाओं को इस सेंटर में मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से 17.29 करोड़ रुपये का लोन प्रदेश सरकार को प्रदान किया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने सेंटर के निर्माण के लिए फंड लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिया है। सेंटर के निर्माण के लिए लोनिवि ने टेंडर अपनी साइट पर अपलोड कर दिए हैं। टेंडर के अवार्ड हो जाने के बाद जल्द ही माडल कॅरिअर सेंटर का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 28 जून को ऋण का पैसा प्रदेश सरकार को हस्तांतरित किया है। सेंटर की बहुमंजिला इमारत होगी, जिसका निर्माण 3,137 सक्वेयर मीटर में किया जाएगा। इसके मद्देनजर प्रदेश के रोजगार कार्यालयों को मॉडल कॅरिअर सेंटरों में बदला जाएगा। इन सेंटरों में यंग प्रोफेशनल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, जो अभिप्रेरक के रूप में कार्य करेंगे। सेंटर में नेशनल कॅरिअर सर्विस के नाम से पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें रोजगार तलाशने वाले युवाओं को पंजीकृत किया जाएगा। सेंटर में बिजली-पानी की फिटिंग या मरम्मत समेत अन्य तकनीकी कार्य करने वाले पेशेवरों की भी इस पोर्टल पर पूरी जानकारी रहेगी। केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने हिमाचल के रोजगार कार्यालयों को मॉडल कैरियर सेंटरों में बदलने के आदेश जारी किए हैंं। मॉडल कॅरिअर सेंटर में कम्प्यूटर लैब, ट्रेनिंग और काउंसिलिंग सेंटर भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन



नादौन में मॉडल कॅरिअर कम स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से 17.29 करोड़ रुपये का फंड जारी हो गया है। इसके टेंडर कॉल कर दिए गए हैं। जल्द ही इन्हें अलॉट भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कपिल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed