{"_id":"679d1fad5f1de9fa790a7a57","slug":"the-wait-is-over-mustard-oil-will-be-available-in-february-doubt-remains-on-refined-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147080-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इंतजार हुआ खत्म, फरवरी में मिलेगा सरसों का तेल, रिफाइंड पर संशय बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इंतजार हुआ खत्म, फरवरी में मिलेगा सरसों का तेल, रिफाइंड पर संशय बरकरार
Sat, 01 Feb 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तीन महीने का इंतजार खत्म हो गया है। फरवरी में उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों में सरसों का तेल मिल जाएगा।
हालांकि अभी रिफाइंड पर संशय बना हुआ है कि यह फरवरी में उपभोक्ताओं को मिलेगा या नहीं। सरसों तेल का सप्लाई ऑर्डर हो चुका है। हालांकि एनएफएसए, एपीएल और एपीएल टेक्सपेयर को पहले की अपेक्षा महंगे दामों पर सरसों का तेल मिलेगा। एनएफएसए, एपीएल उपभोक्ताओं को पहले के दामों के मुकाबले 23 रुपये और एपीएल टेक्सपेयर उपभोक्ताओं को 24 रुपये महंगा मिलेगा। पहले एनएफएसए, एपीएल उपभोक्ताओं को 123 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल मिल रहा था, जो कि फरवरी में 146 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
इसी तरह एपीएल टेक्सपेयर को 129 रुपये प्रति लीटर तेल मिल रहा था, जो कि अब 153 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि बाजार में सरसों का तेल 175 रुपये तक मिल रहा है। गौर रहे कि राशन कार्ड उपभोक्ताओं को लगातार तीन महीने से सरसों और रिफाइंड तेल से महरूम होना पड़ रहा है। अब चौथे महीने में केवल सरसों का तेल ही मिलेगा। हमीरपुर के लिए दो लाख 80 हजार लीटर की मांग की गई है। गौर रहे कि डिपुओं में राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से सस्ती दरों पर दालें, तेल, चीनी, आटा नमक दिया जाता है। जिला हमीरपुर में नवंंबर-दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में सरसों का तेल नहीं मिला है। जिला में करीब 1,48,039 राशन कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन
कोट
सरसों तेल का सप्लाई ऑर्डर हो चुका है। फरवरी महीने में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अन्य खाद्य उत्पादों के साथ-साथ सरसों का तेल भी मिलेगा। सरकार राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत्त है।
-शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हमीरपुर