फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The trolley collided with the elderly who went on a walk, Tanda referred

सैर पर निकले बुजुर्ग को ट्राले ने मारी टक्कर, टांडा रेफर

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते झनियारी गांव में सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। वहीं, टक्कर के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्राले को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, जिला मंडी के ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को सुबह की सैर पर निकले झनियारी क्षेत्र के एक बुजुर्ग को तेजरफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्राले को मौके से भगा ले गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए वृद्ध को टांडा रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ट्राले को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह का कहना है कि बुजुर्ग को टक्कर मारकर भागे ट्राले को कब्जे में ले लिया हे। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है। चालक जिला मंडी से संबंध रखने वाला है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed