फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The trend towards telemedicine has decreased, with three to four calls coming daily.

Hamirpur (Himachal) News: टेली मेडिसिन में रुझान हुआ कम, रोजाना आ रहे तीन से चार कॉल

Wed, 22 Oct 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में शुरू की गई टेली मेडिसिन सुविधा का रुझान लोगों में कम हो गया है। जहां पहले इस सुविधा के लिए रोजाना आठ से दस कॉल आती थीं। वहीं, अब यह संख्या कम होकर तीन से चार रह गई है।
विज्ञापन

हालांकि, आयुर्वेदिक अस्पताल का दावा है कि जागरूकता की कमी के कारण कम लोग कॉल कर स्वास्थ्य परामर्श लेते हैं। टेली मेडिसिन सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अस्पताल में यह सुविधा फरवरी में शुरू की गई थी। सुविधा के तहत कार्य दिवस पर दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक संजीवनी एप के माध्यम से मरीज चिकित्सकों से ऑनलाइन स्वास्थ्य परामर्श लेते हैं।
विज्ञापन

संजीवनी एप पर व्यक्ति को लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करनी होती है। यह जानकारी ऑनलाइन होने के बाद सीधी चिकित्सकों तक पहुंच जाती है। चिकित्सकों की ओर से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उक्त व्यक्ति से बातचीत की जाती है और उसे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श निशुल्क प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि टेली मेडिसिन सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। वहीं, आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डीएस ठाकुर ने बताया कि टेली मेडिसिन सुविधा का लाभ कम लोग ले रहे हैं। इस सुविधा के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


घर बैठे मिलता है स्वास्थ्य लाभ

टेली मेडिसिन सुविधा से मरीजों को घर बैठे ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। इससे अस्पतालों में शारीरिक ओपीडी पर बोझ कम होता है और मरीजों को किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। व्यस्तता या अन्य कारणों से कोई मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाता है, तो वह टेली मेडिसिन सुविधा का लाभ उठाता है। सुविधा के लिए अस्पताल में एक विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है, जिसमें इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed