फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The temple resounded with the chants of Paunahari, 20 thousand devotees bowed their heads.

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के जयकारों से गूंजा मंदिर, 20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 27 Oct 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Oct 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
The temple resounded with the chants of Paunahari, 20 thousand devotees bowed their heads.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को उमड़ी भीड़, नव दंपतियों ने परिवार के साथ लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

मंदिर परिसर दिनभर चला भजन-कीर्तन का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर में माथा टेकने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के 20 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। रविवार के चलते मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
पूर्व में त्योहारी और अब शादियों के सीजन के चलते नव विवाहित दंपती परिवार सदस्यों के साथ मंदिर में पौणाहारी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि विवाह के बाद बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने रोट प्रसाद के साथ बालयोगी से आगामी फसल के लिए भी मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

दिनभर मंदिर परिसर में बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास ने पुख्ता इंतजाम किए। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लंगर सुविधा भी प्रदान की गई। माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। दिनभर मंदिर में बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट नंबर एक से लेकर पांच नंबर गेट तक पुलिस के जवान और होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखें और श्रद्धालुओं से सौहादपूर्ण रवैया अपनाएं। -राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष व एसडीएम बड़सर

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed