फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The temple echoed with the cheers of Mother, worship started with the installation of Kalash.

Hamirpur (Himachal) News: मैया के जयकारों से गूंजे मंदिर, कलश स्थापना से शुरू की पूजा

Tue, 09 Apr 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/सुजानपुर/अवाहदेवी। जिलाभर में नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शीश नवाया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन नजर आई। पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मन्नत मांगीं। घरों में भी कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा आदि दुर्गा धाम, अवाहदेवी और संतोषी माता मंदिर लदरौर में दिनभर श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। मंदिर में दिनभर श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे। लोगों ने एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई दी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा करने के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की भी पूजा की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। नवरात्र से एक दिन पूर्व ही मंदिर कमेटियों ने मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया था। जिले के सबसे प्रसिद्ध मंदिर आदि दुर्गा धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काफी संख्या में लोगों ने व्रत रखा। घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। जिला के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडित कृष्ण लाल शास्त्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की। जिलाभर के मंदिरों में हलवे के भंडारे भी लगाए गए। गांधी चौक पर बजरंग दल हमीरपुर की तरफ हलवे का भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed