फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The temple complex echoed with the cheers of Baba Balak Nath on Vasant Panchami.

Hamirpur (Himachal) News: वसंत पंचमी पर बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Mon, 03 Feb 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The temple complex echoed with the cheers of Baba Balak Nath on Vasant Panchami.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : स्रोत : प्रा​धिकरण
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वसंत पंचमी पर रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान 15 हजार श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह 5:00 बजे भव्य आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। शनिवार देर शाम मंदिर के आसपास की सभी सराय बुक हो गई थीं। दर्शनों के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंच गए। मंदिर परिसर पूरा दिन बाबा के जयकारे लगते रहे। भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने एक-एक करके पौणाहारी से सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए।
विज्ञापन


मंदिर में दिनभर भीड़ होने के बाद भी शाम तक श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। देर शाम आरती होने के बाद भी श्रद्धालु दर्शन करते रहे। मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। मंदिर में हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग बाबा के दर्शन के लिए बाबा बालक नाथ नगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में आयोजित लंगर में भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए। इस मौके पर मंदिर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बैरियर नंबर दो से लेकर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह वाहनों की लंबी कतारे लगी रहीं, जिन्हें व्यवस्थित करने में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


कोट

मंदिर में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन किए।

-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी बाबा बालक नाथ, दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed